Tuesday, June 30, 2020

Friday, June 19, 2020

Sunday, May 31, 2020

Monday, May 18, 2020

सतयुग की सीताजी कलयुग में 

रामराज्य कलयुग में होता  तो क्या होता
कैसा होता सीताजी का जीवन
रामराज्य के आने से कलयुग में राजा दशरथ की एक ही रानी कौशलया होतीं
राम का बचपन माता कौशलया की दुलार भरी आंचल की छाँव में बीतता
उन्हें ज्ञान पाने के लिये गुरुकुल ना जाना पड़ता
गूगल से ही सारा ज्ञान मिल जाता
राजा जनक को पुत्री पाने के लिये खेतों में हल ना चलाना पड़ता  
तकनीकी अविष्कार बहुत मदद करता
केवल उसकी भ्रूण में हत्या होने से बचाना पड़ता
सीताजी को पाकर धन्य जनक उनकी शिक्षा और विकास के लिये सारी सुख सुविधाओं को जुटा देते
सीताजी को पूजा के लिये पुष्प चुनने पुष्प वाटिका में ना जाना पड़ता
ऑनलाइन में ही पुष्पों का आर्डर कर देतीं
राम के दर्शन फेसबुक़ पर कर लेतीं
नयनों की प्यास बुझ जाती
ना कोई वादे होते ना कसमें होती
प्यार और समर्पण ही होता
सीताजी को बारम्बार अग्नि परीक्षा ना देनी पड़ती
टीवी, समाचार पत्रों से जंगल , महल और सीताजी -रामजी की जीवनी का ज्ञान जनता को होता रहता
माता सीता को गर्भावस्था में वनगमन ना करना पड़ता
दुलारों में लव कुश का पालन होता और अपनी और अपनी माता श्री की पहचान बताने की विवशता ना झेलनी पड़ती
 वैज्ञानिक  सुख सुविधाओं के रहते कोई रावण उनका अपहरण ना कर पाता
बन चंडी वो स्वयं ही उसका संहार कर देती राम को मनुहार और पुकार ना करती
कलयुग में सीता माता की पीड़ा कुछ कम हो जाती गर वो कलयुग में आ जातीं।