Monday, October 23, 2017

मसालों  की जंग 

मसालों ने आपस में घोर जंग छेड़ दिया है।

नमक अपने सफ़ेद रंग पर इतरा रहा है अकड़ अकड़ कर सबको दूर भगा रहा है

हल्दी के पीलेपन से घबड़ा रहा है

काली मिर्ची की कालिमा को देख गुर्रा रहा है

लाल मिर्च की लालिमा से द्वेष में जल रहा है

अपना ही अस्तित्व बचाने ही होड़ में सब लड़ पड़े हैं 

मसालों ने आपस में घोर जंग छेड़ दिया है

द्वार पर बैठा अतिथि इस जंग से चिँतित सोच रहा है

यह तो आज उपवास का ही अन्देशा लग रहा है

चतुर गृहिणी पाक घर के शासन की बागडोर को संभालने को सुयोग्य है

मसालों के रोज़ रोज़ के इस जंग से त्रस्त्र हो रही है

सबको सबक सिखाने की ठान रही है

कहती है 

रंग भेद की जंग जो तुमने छेड़ी है आज अनजान नहीं हूँ मेँ उससे

रंग भेद की जंग तो सदियों से चली आ रही है

इसका तो अब अंत मैँ अपने ही पाक गृह में आज कर दूँगी

चेतावनी है तुम सबको बंद कर दो यह सदिओं का झगड़ा आज

क्योंकि झगड़े से आज तक जीता नहीं कोई

कितने ही सिकन्दर आये

कितने ही हिटलर दफ़न हुऐ 

 दुश्मन के नाम अनेक हैं मकसद वो ही पुराना

अपने ही घर में दहशत फैलाना

मुझको अपने पाक गृह में यह झगड़ा आज ही निपटाना है

चेतावनी है तुम सबको बंद कर दो यह सदिओं का झगड़ा आज

वरना खौलते हुऐ तेल में, उबलते पानी में किसका रंग, किसका आस्तित्व कब और कितना नष्ट हो जाये

इस बात की जानकारी मुझे भी नहीं है

क्योंकि रक्षक बन कर या ताकतवर बनकर जो वार तुम आज अपने सामने वाले पर कर रहे हो

उसकी ओर से एक दिन तीन वार तुमपर भी होने निश्चित हैं

क्योंकि प्रकृति अपना सन्तुलन खुद ढूँढ लेती है

हिंसा की प्रतिध्वनि हिंसा ही होगी

अपना अस्तित्व और उतपत्ती को कभी ना भूलना 

सब रंगो के मिलने से ही एक सफ़ेद किरण की उत्पत्ति होती है 

फ़िर सफ़ेद रंग अपने ही उदभाव को कैसे भूल  कर अकड़ दिखा रहा है 

अकड़ तो रावण की भी नहीं रही 

फिर तुम  रंगो की क्या बिसात

हमेशा याद रखो 

अपना अस्तित्व और उतपत्ती को कभी ना भूलना 

जिस मेल मिलाप से तुम्हारी उत्पत्ति हुई है वही मेल मिलाप  तुम्हारे लिये ज़रूरी है

फिर क्यों नहीं लेते तुम प्यार से काम

प्यार प्रेम और मेलजोल ही तुम्हारा अस्तित्व बचाने का एकमात्र रास्ता है 

मसालों ने आपस में घोर जंग छेड़ दिया है। 
A Circular Story

By Neena Wahi

First Thursday Writing Class October 2017

Before going to sleep

I make sure my phone is next to my bed.

I do not want to disturb people

by unexpected phone calls.

I get these calls in the middle of the night.

My old friend from Raleigh calls.

Her calls seem senseless. 

She feels on the verge of suicide or

something, she says.

I wonder why she thinks

her calls do any good.

The calls disturb my rest and my morning.

Each time the bell rings in the middle of the night,

I answer it. 

I wonder why she calls.


Friday, September 15, 2017

  मौसम आज सर्द हुआ है

मौसम आज सर्द हुआ है

हवा रुख़ी , ख़ुश्क हो चली है

कहाँ से चली आ रहीं हैं ये ख़ुश्क बेरहम हवाएँ

अभी तो ठंडी ठंडी कूल कूल आइसक्रीम की ठंडक जुबान से गयी नहीं और सर्द हवाएं दस्तक देने लगी

मौसम की बेरहम हवाएं कहीं दूर से आती जान पड़ती हैं 

जहाँ उन्मुक स्वरों को शान्त कर दिया गया और हवा सर्द हो गई 

लोग दोषी और दोष का प्रत्यारोपण करने में व्यस्त हो गए 

एक सत्ताधारी दूसरे पर दोष लगाकर भोली जनता को उलझाने में व्यस्त हो गए 

यहॉँ हवाएँ सर्द और बेरहम हो गयीं तो क्या 

एक उन्मुक्त स्वर शान्त हुआ तो क्या 

एक शख़्स चला गया तो क्या 

स्वतन्त्र आवाज़ों और विचारों को कभी दबाया जा सका है क्या 

यह तो वो ज्वाला है जो एक  चिता  की  लपटों से निकलती है और हर क्रन्तिकारी के सीने की दबी चिंगारी को सुलगा देती है 

एक क्रन्तिकारी सच की आवाज़ को ख़ामोश किया तो क्या किया 

उसकी विचारधारा और सिद्धांत तो उसकी चिता की लपटों से पूरी क़ायनात में बिख़र गये 

इन बिख़रे विचारोँ को समेट कर फ़िर नई ज्वाला उठेगी 

स्तधारीओं को चेतावनी है कितना भी नष्ट करो तुम संघर्ष तो जारी ही रहेगा मुखड़ा सिर्फ बदल जायेगा 

इन सर्द हवाओँ के साथ शीत हिम और बादल भी घुमड़ घुमड़ रहें हैं 

हिम से लिपटी क़ायनात भी इस स्वतन्त्र आवाजों के शोर को शायद अब दबा ना पायेगी 

 सर्द और ख़ुश्क हवाएं और बेरहमी से बहने लगी हैं अब

Tuesday, August 15, 2017

Change

A Dialogue Between A Bud And A Flower



Bud asks the flower, “Why are you so happy? An insect will come and suck all your nectar, and you will shed all your petals soon.
 
No one will remember your existence after a few days. Thinking of your mortality, I feel scared to open my petals.”
 
The flower replies, “Listen my dear, I know I will be no more after a couple of days but I am not scared to die.

I enjoy the smooth touch of the wind.
 
 I love the way the sun brightens my petals.
 
 And I love the way insect kisses me.
 
All these joys are enough to keep me happy for the moment, although these joys are not everlasting.
 
I am giving my nectar happily, because sacrificing my life on someone will make my life worth living.
 
Fate of life is death, so I am enjoying my moments of happiness.
 
I advise you to live in the moment because nothing is everlasting.”


Additional Images:

Sunday, May 14, 2017

धरती धरा  का सम्मान करें आओ मिलकर पेड़ लगायें 

आज धरा फिर खिल उठी है महक रही है हर बगिआ हर उपवन

फूल खिले हैं चहुं ओर पीले सफेद फूलों में अम्बर को छूने को होड़ लगी है जैंसे

सूरज की लालिमा से दहक रहीं हैं चटक  रही है चेरी की हर कली

कहीं गेंदा , कहीं चम्पा कहीं चमेली कहीं हरसिंगार महक रहा है

 कहीं मोगरा , कहीं गुलमोहर, कहीं  कनेर , कहीं गुलाब खिले हैं

लाल, पीले , नारंगी गुलाबी और कहीं बैंगनी फूल महक रहें हैं

धरती का हर कोना सुन्दर फूलों की छटा बिखेरता मुस्करा रहा है

हमारे संग धरा भी  मंद -मंद मुस्करा  रही है

रंग बिरंगे फूलों के मद्य हरे पेड़ों की छाया झलक रही है

मानो धरा की हरी चूनर पर प्रकृति ने लाल , पीले , नारंगी , बैंगनी नगीने जड़ दिये हों

कुछ गहरी कुछ हल्की पीली और भूरी शाखाएँ धरती से बाहर आने को मचल रहीं हैं

सूरज की लालिमा की आस में बैठी हैं शायद

यह भूरी हरी शाखाएँ मिलकर हमें हमारे जीवन के  जनम मरण का शाश्वत सत्य दर्शाती हैं

धरती के इस सुन्दर रूप पर हमारी सरकार ने अपनी कुदृष्टि डाल दी है और इस सुन्दरता को नष्ट करने चली है

लेकिन धरती की धरा का हर जन आज जागरूक है

इस सुंदरता को बक़रार रखने में जुटा है , तीन आर अपना रहा है

आज़   हम मिलकर अपनी धरा का सम्मान करें हम आओ मिलकर पेड लगाएँ

अपनी तंदरूस्ती को फिर पाएं अपनी संतति को खुशहाल वातावरण प्रदान करें

आओ मिलकर पेड़ लगायें और अपनी धरती धरा

को सम्मान दिलाएं।

Friday, May 12, 2017

सच से आज मुलाकात हो गई 

सच से आज मुलाकात हो गई 
 
कहीं घर के एक कोने में छुपकर बैठा था

मन में   सवाल ढेरों दबे हुए थे

समझ नहीं आ रहा था कहाँ से शुरुआत करूँ 

धूमिल , कांतिहीन स्वरुप देखकर ड़रते हुए मैंने पूछ ही लिया 

यह कैसा रूप बनाया है दर्शन भी दुर्लभ हो लिए हैं अब तो 

 सच ने कहा इस युग ने ही यह स्वरूप दिया है

 कभी झूठ ग्रहण बनकर मुझे आधा या कभी पूरा ही निगल भी जाता है 

मैंने तर्क किया  अभी भी सच लिखने वाले पत्रकार दीखते हैं 

सच ने  कहा सच लिखकर छप जाये और अगर छप भी जाये तो कितने लोग पढ़ पाते हैं 

मेरा कांतिवान रूप बहुत कम लोगों तक ही पहुँच पाता है

मैंने सोचा  सच ने सच ही कहा 

मैंने फिर तर्क किया हमारे नेता अपने वादों और इरादों के पक्के होते हैं 

सच बोलते हैं चुनाव के पहले हर समस्या हल करने का वादा भी नेता ही करते हैं 

अच्छे दिन आने वाले हैं का नारा हर ओर गूँजता है 

सच ने कहा नारा तो अच्छा है अच्छे दिन भी चुनाव के बाद आते ही हैं 

मैंने पूछा  फिर समस्या क्या है ?

सच ने कहा समस्या भोली जनता की समझ मे है 

क्योंकि अच्छे दिन जनता के लिए नहीं खुद नेता के लिये आते हैं 

और जनता ठगी सी रह जाती है यह भी नहीं कह पाती 

की यह अगर ये अच्छे दिन हैं तो बराए मेहरबानी हमे हमारे पुराने बुरे दिन लौटा दीजिए 

मैंने फिर तर्क किया रिश्तों में सच जीते हैं हम अभी भी 

सास बहु, भाई -बहन , चाचा -भतीजी , जीजा -साली कितने ही रिश्ते अभी भी हमारी सभ्यता का हिस्सा बने हुए हैं 

सच ने कहा सच है पर इन रिश्तों में कब दरारें पड़ जाती हैं और रिश्तों में खोखलापन आ जाता है 

रिश्तेदारों को पता नहीं लगता और सच का दम निकल जाता है 

सास के हाथ की थपकी मे बहु को स्वार्थ दीखता है 

बहन की गरीबी भाई की अमीर शान शौकतभरी  जिंदगी पर धब्बा बन 

जाती है तो भाई बहन से नजरें चुरा लेता है , 

भतीजी का रूप जवानी कब चाचा का ईमान डोल कर भतीजी का दामन 

दागदार कर जाती है खुद सच को भी पता नहीं चलता और रिश्तों का सच 

रिश्तों के झूठ में दफ़न हो जाता है 

सच थका सा बोला रिश्तों की बात मत करो अपनों से लगे घाव बेगानों से 

लगे घावों से ज्यादा तकलीफ़देह होते हैं 

मैने आखिरी तर्क दिया 

रिश्तों में एक रिश्ता है जो सच जितना ही पाक है नेक है निस्वार्थ प्रेम से 

भरा है 

सच हैरान सा देख रहा है जानने की उत्सुकता से उत्साहित हो गया है 

मैने कहा 
 
माँ और बच्चों के रिश्तों में निस्वार्थ प्रेम  है सच है ऎसा पवित्र प्रेम जिससे 

भगवान को भी ईर्षा हो जाये 

सच का स्वरूप निखर गया फिर कांतिवान और निर्मल , निश्छल उज्ज्वल 

हो गया 

सच ने अपने इस जीवित रूप को नतमस्तक किया 

रिश्तों को जीवित रखने वाले इस रिश्ते को प्रणाम किया

आज फिर कांतिवान , उज्जवल निर्मल और निश्छल सच से मुलाकात हो 

ही गई

Saturday, March 25, 2017

वीर शहीदों की क़ुरबानी से रंगी धरा फिर रक्तरंजित हो उठी है

क्योंकि फिर आज हम शहीद दिवस मना रहें हैं  

शहीद दिवस मनाना केवल हमारी आदत ही ना बन जाये

शहीदों की कुर्बानी को याद करना भी केवल हमारी आदत ही ना बन जाये

ग़ुलामी की जंजीरों में जकड़ी भारत माता के दर्द को मह्सूस करने वाले शहीद

याद और नमन के सच्चे अधिकारी हैं

वक्त की माँग को पूरा करने के अपनी जिंदगी कुर्बान करने वाले वीर शहीदों की दस्ताने कभी कम ना हुई अफ़सोस की धरा उनके लिए छोटी हो जाती है

जब हम उनहे याद करने के लिए एक दिवस शहीद के आने की राह देखते हैं

दीपक जला कर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देकर अपना कर्तव्य की अतिश्री कर लेते हैं

आज़ादी मिलने के बाद भी किस किस का सपना कितना पूर्ण हुआ  

जिस आज़ादी के लिये शहीदों ने प्राण गवांये

क्या वह आज़ादी हर भारतवासी को नसीब हुई है

क्या हर भारतवासी  को  दो वक्त की रोटी नसीब हुई है

तन पर कपड़ा सिर पर छत सबको ना नसीब हुई तो कैसी आज़ादी पाई हमने

वीर शहीदों की कुर्बानी का कर्ज़ आज हमपर है

यह कर्ज़ चुकाना हर भारतवासी का फ़र्ज़ है आज 
आँसू बहाना आज काफ़ी नहीं होगा

शर्म से झुके भारत माता के मस्तिक की शर्म हमे शर्मसार कर दे इससे पहले हम जाग जाएँ

उठ कर देखें

सच्ची आज़ादी को ढूंढकर लाये 

ऐसा भारत जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़ियाँ फिर बसने लगें

सबको रोटी मिले और चारों और प्रेम की बंसी बजाता सूरज निकले हर रोज

आओ मिलकर सच्ची आज़ादी को ढूंढकर लाये

वीर शहीदों की कुर्बानी का क़र्ज़ उतारे

आज़ शहीद दिवस में मिलकर यह शपथ लें

व्यर्थ ना होगी कुर्बानी उनकी

उनके सपनोँ का भारत मिलकर हम बनाएंगे

सच्ची आज़ादी को ढूंढकर लायेंगे हम यह वादा रहा